- Hindi News
- भवन निर्माण झुमरीतिलैया में कराने की मांग
भवन निर्माण झुमरीतिलैया में कराने की मांग
कोडरमा | झामुमोजिलाध्यक्ष रवींद्र शांडिल्य ने पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर प्रमंडलीय कार्यालय का भवन निर्माण झुमरी तिलैया में ही कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि विभाग की ओर से भवन निर्माण के लिए करीब 44 लाख रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है। एक साजिश के तहत उक्त भवन का निर्माण स्थल बदलने की कोशिश की जा रही है। शांडिल्य ने कहा है कि वर्ष 1979 से झुमरी तिलैया पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यरत है। वर्ष 2006 से समाहरणालय कोडरमा के भवन में उक्त प्रमंडल कार्यरत है। ऐसी स्थिति में भवन का निर्माण कार्य झुमरी तिलैया में कराया जाना जनहित में होगा। उन्होंने कहा है कि अगर निर्माण स्थल बदला गया तो पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी।