अवैध उत्खनन के खिलाफ तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
वन्यआश्रयणी अंतर्गत सिसिरवा जंगल से काफी दिनों से हो रही पत्थरों की अवैध निकासी के मामले में प्रक्षेत्र के रेंजर प्रमोद कुमार की ओर से गत सात फरवरी को वहां छापेमारी की गई। इस मामले में विभाग की ओर से अवैध उत्खनन को लेकर तीन लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराई गई है।
जिन लोगों को नामजद किया गया है उनमें नवाडीह निवासी मंटू यादव, चितरपुर के मंजू यादव के अलावा विनोद यादव के नाम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पहुंची टीम पर अवैध खनन में शामिल लोगों की ओर से पथराव किए जाने की भी सूचना है। हालांकि पदाधिकारी की ओर से इससे इनकार किया गया है। इसके अलावा रेंजर ने बताया कि विभाग की आरे से कार्रवाई के तहत करमा में संचालित दो अवैध लकड़ी के दुकानों पर भी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान इन दुकानों से जंगल से काट कर लाई कई क्विंटल लकड़ी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अख्तर मियां बच्चू साव पर मामला दर्ज कराया गया है।
लकड़ीके कटाई के रोकथाम के लिए चलाया जा रहा हे अभियान : रेंजरकुमार ने बताया कि वनों से हो रही लकड़ियों के अवैध कटाई के रोकथाम को लेकर विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू की गई है। जिसके तहत जंगल से लकड़ी की कटाई को लेकर इसमें शामिल लोगो के धड़-पकड़ के अलावा उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से जंगल के संरक्षण को लेकर गठित ईको समिति को वनों के संरक्षण को लेकर प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।