समय पर ऋण की अदायगी कर लाभ उठाएं
ऋण वितरण कार्यक्रम में शामिल एलडीएम अौर शिविर में मौजूद लोग।
भास्कर न्यूज | झुमरी तिलैया
उपायुक्तसंजीव बेसरा के निर्देश पर मंगलवार को सभी प्रखंडों में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। एलडीएम सुधीर शर्मा ने बताया कि शिविर के माध्यम से कुल 502 लाभुकों के बीच कुल 21.52 करोड़ के ऋण का वितरण किया गया। वितरित किए गए ऋण में केसीसी के तहत 121 किसानों के बीच 65 लाख, मुद्रा योजना के तहत 225 लाभुकों के बीच एक करोड़ 12 लाख, पीएमईजीपी के तहत 15 लाभुकों के बीच 75 लाख, हाउसिंग लोन के तहत 30 लाभुकों के बीच 3.5 करोड़, शिक्षा लोन के तहत 15 छात्रों के बीच 1.10 करोड़, महिला स्वयं सहायता ग्रुपों के बीच 12.50 लाख, एनआरएलएम के तहत 37.5 लाख के अन्य ऋण योजना के तहत कुल 5.56 करोड़ के ऋण का वितरण शामिल है। एलडीएम ने बताया कि बैंक की ओर से आगे भी इस प्रकार के शिविर का आयोजन कर ऋण का वितरण किया जाएगा। उन्होंने लाभुकोंं से ऋण का सदुपयोग कर समय पर ऋण की अदायगी करने की भी लाभुकों से अपील की गई है।
सभीप्रखंडों में हुआ शिविर का आयोजन
राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति झारखंड राज्य आजीविका प्रमोशन सोसाइटी की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिविर लगाकर करोड़ों रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण मंगलवार को किया गया कोडरमा प्रखंड के मनरेगा हॉल में केसीसी ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कोडरमा प्रखंड प्रमुख अनिता देवी उप प्रमुख बृजनंदन ने लगभग 175 लाभुकों के बीच करीब दो करोड़ का ऋण वितरण किया। इसमें पंजाब नेशनल बैंक ने 25.8 लाख, सेंट्रल बैंक ने 61 लाख, बैंक ऑफ इंडिया पथलडीहा शाखा में आठ लाख, झारखंड ग्रामीण बैंक ने 8.87 लाख का केसीसी लोन, मुद्रा लोन, महिला स्वयं सहायता समूह शिक्षा लोन शामिल हैं। बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता ने ऋण देने के प्रोसेस को सरलीकरण करने अन्य नियमों में ढील देने की बात बताई। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रंजीत सिंह, बीटीएम संतोष सिंह, के अलावा विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक सहित जन सेवक राजा राम, आलोक सिन्हा, विमलेश पासवान सैकड़ों लाभुक मौजुद थे। वहीं जयनगर प्रखंड के सांस्कृ़तिक भवन में मंगवार को शिविर लगाकर लगभग 1 करोड़ का ऋण वितरण किया गया मौके पर एलडीएम सुधीर शर्मा ने कहा की किसान अपना ऋण का सदुपयोग कर बैंकों को समय पर वापस करें बैंक हमेशा आपके साथ रहेगा कार्यक्रम के दौरान केसीसी ऋण के तहत 29 लाभुकों को 13 लाख 87 हजार, शिक्षा लोन, मुद्रा लोन,महिला स्वयं सहायता समूह के लाभुकों को ऋण दिया गया। मौके पर बीडीओ रूद्र प्रताप, प्रभारी बीएओ अरूण कुमार गुप्ता, बीटीएम सावन कुमार सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इसके अलावा अन्य प्रखंडों में भी शिविर आयोजित कर ऋण का वितरण किया गया।