राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कोडरमा रहा अव्वल
भास्कर न्यूज | झुमरी तिलैया
राज्यस्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय कृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय डुमरडीहा के वर्ग नवम के छात्र बबलू यादव, मोहित कुमार अर्जुन यादव द्वारा प्रस्तुत मॉडल अपने जीवन में गणित का महत्व के मॉडल को पूरे राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त हुआ।
छात्रों की उपलब्धि पर प्राचार्य शिव शंकर रजक, पंसस बासुदेव यादव, मुखिया पार्वती देवी, कन्हैया यादव, गोविंद यादव, झरि यादव, संजय यादव, सतीश कुमार, अनिल भूषण, नंदकिशोर यादव, शंकर यादव, कालीचरण पासवान, रामदेव यादव, दिनेश यादव, रीना कुमारी, उषा कुमारी, पूनम कुमारी, रूपा कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही इसे जिले के लिए गौरव की बात कही है उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को रांची के जिला स्कूल में राज्य स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। प्रतिभागी छात्रों को अपने मॉडल को राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में दिखाने का मौका मिला है।
प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्र।