विकास पर परिचर्चा आज
कोडरमा | रोटरीक्लब ऑफ कोडरमा की ओर से शुक्रवार को कोडरमा जिला में विकास की संभावनाएं पर एक परिचर्चा का आयोजन राेटरी भवन में किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक गोपाल सर्राफ, क्लब के अध्यक्ष रामरतन महर्षि सचिव कमल दारूका ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डा. नीरा यादव मौजूद रहेंगी।