पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्थापना समिति की बैठक में नौ लिपिकों को प्रोन्नति

स्थापना समिति की बैठक में नौ लिपिकों को प्रोन्नति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | उपायुक्तसंजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में हुई जिला स्थापना एवं अनुकंपा समिति की बैठक में कर्मियों के चिह्नित पदों पर प्रोन्नति देने के अलावा सेवा संपुष्टि एससीपी का लाभ देने के प्रस्ताव पर समिति की ओर से अनुमाेदन किया गया। इसके अलावा समिति की ओर से एक आवेदक के नाम की अनुशंसा की गई। बैठक के दौरान कुल नौ कर्मियों को कार्यालय अधीक्षक के अलावा प्रधान लिपिक के रूप में प्रोन्नति दी गई। इसके अलावा मौके पर नौ जनसेवकों के अलावा एक पंचायत सेवक की सेवा संपुष्टि की गई। इसके अलावा अनुकंपा के आधार पर आवेदक धीरज कुमार के नाम की अनुशंसा नौकरी के लिए की गई। अनुकंपा के आधार पर नौकारी के लिए दिए गए अन्य आवेदनों की दोबारा से जांच कर अगली बैठक में रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में दस वर्ष से एक ही जगह पर बने वैसे कर्मी जो अपने सेवा काल से जिला कार्यालयों में जमे हैं, उनका दूसरे जगह तबादला किए जाने के एजेंडे पर विचार नहीं किया जा सका। बैठक में समिति में शामिल सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...