अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड क्लिनिक पर कार्रवाई की मांग
कोडरमा |माकपा जिलासचिव रमेश प्रजापति ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के मामले में जिला स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी को कानून का उल्लंघन बताते हुए जनहित आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की हैं।
उन्होंने पत्र के माध्यम से प्रधान सचिव का ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा है कि लिंग जांच भ्रूण हत्या रोकने का कानून पीसीपीएनडीटी को भी धता बताया जा रहा है 5 फरवरी को सिविल सर्जन मधुबाला राणा के नेतृत्व में एक टीम झुमरी तिलैया के कुछ अल्ट्रासाउंड क्लिनिक का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में डा. बी रानी द्वारा संचालित अल्ट्रासाउंड क्लिनिक अवैध पाया गया। लेकिन उसपर कोई कार्रवाई या प्राथमिकी तक दर्ज नहीं कराई गई। इस तरह के चुप्पी साधना विभागीय मनमानी है और कानून का उल्लंघन है। प्रजापति ने उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है वहीं प्रजापति ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर गत 7 फरवरी को सदर अस्पातल में भर्ती मरीजों को दोपहर का भोजन से वंचित रहने की ओर ध्यान दिलाया है और जिम्मेवार कर्मी पर कार्रवाई करने की मांग की है