अभियान के रूप में लेकर कृमि दिवस को सफल बनाएं
राष्ट्रीयकृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, उपायुक्त संजीव बेसरा सिविल सर्जन डा. मधुबाला राणा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कृमि मुक्ति दिवस को एक अभियान के रूप में लेकर सफल बनाने की अपील है। उन्होंने कहा की कृमिनाशक दवाइयां सभी स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराई गई है। सभी बच्चों को यह दवा हर हाल में पिलाई जाए। यह जिम्मेवारी स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ स्कूलों की भी है।
जिप अध्यक्ष गुप्ता ने सभी बच्चों को साफ सफाई में रहने खुले में शौच नहीं करने की सलाह दी। सिविल सर्जन राणा ने कृमि संक्रमण से राेक थाम के लिए नाखून को साफ छोटा रखने के अलावा आस पास की सफाई, हमेशा साफ पानी पीने, खाने को ढक कर रखने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण के मुख्य लक्षण एनीमिया, कुपोषण, बेचैनी, पेट में दर्द, सुजन, उलटी, दस्त, भूख लगना थकान आदि है।
उन्होंने कहा कि कृमि से बचाव के लिए एलवेंडाजोल दवा की एक दो साल के बच्चों लिए आधी गोली 2 से 19 साल के बच्चों को पूरी गोली दी जानी है। उन्होंने बताया की यह दवा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में स्कूलों में उपलब्ध कराए गए हैं
मौके पर डा. मनोज कुमार, डा. सरद कुमार, डा. चंद्रमोहन कुमार, समरेंग कुमार सिंह, बालमुकुंद यादव, रूपलाल गोप, बीके सिंह, जयनारायण मिस्त्री, संजू कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। मौके पर कस्तूरबा की छात्राओं को कृमि नाशक दवा दी गई
सतगांवा /झुमरीतिलैया | प्रखंड में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख करीना देवी ने किया। मौके पर प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा की कृमि नाशक दवा जीवन के लिए फायदेमंद है। मौके पर डा. हेमंत चंद्र, डा. टीकेश्वर नाथ, नवीन कुमार सिन्हा, मनोज कुमार के अलावा कई स्वास्थ्य कर्मी कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं वार्डन मौजूद थे। झुमरीतिलैया के शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक दवा खिलाई गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य रंजीत सिंह ने कहा की कृमि एक परजीवी है जो मानव के पाचन तंत्र, उदर आंत को संक्रमित करता है मौके पर आचार्य हरि शंकर प्रसाद, रंगनाथ पाठक, सिद्धि प्रसाद, राजेश्वर सिंह, प्रभात कुमार, उमेश कुमार, रूबिता सिन्हा , शंकर गोपाल सहित अन्य आचार्य आचार्या के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते उपायुक्त, जिप अध्यक्ष।