पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | झुमरी तिलैया

विद्याकी देवी मां सरस्वती पूजा की तैयारी के लिए विभिन्न स्कूल, कॉलेजों संस्थानों के बच्चे जुटे हुए हैं। पूजा समितियों द्वारा भी आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। मूर्तिकार प्रतिमा काे अंतिम रूप देने में जुटे हैं। स्थानीय मूर्तिकार राजेश पंडित ने बताया कि उनके यहां पांच सौ से लेकर दो हजार तक की मूर्तियां ऑर्डर पर बनाई गई है। इसमें सबसे ज्यादा अजंता गोल्ड की सरस्वती माता की प्रतिमा की डिमांड है।

उन्होंने बताया कि मूर्ति निर्माण के लिए पिछले दो माह से लगे हुए हैं। उसमें उसके पिता कृष्णा पंडित, भाई राजू पंडित अमन पंडित सहयोग में लगे हुए है। सबसे ज्यादा मूर्तियों की डिमांड स्कूलों से आया है। इसके अलावा कोडरमा बाजार, सरमाटांड़, हिरोडीह, परसाबाद, गझंडी, गुरपा, पहाड़पुर से भी लोगों द्वारा डिमांड किया गया है। शहर के लगभग सभी शिक्षण संस्थानों क्लबों की ओर से सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों से की जा रही है।

खबरें और भी हैं...