पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माले चंदवारा लोकल कमेटी के सचिव बने वीरेंद्र यादव

माले चंदवारा लोकल कमेटी के सचिव बने वीरेंद्र यादव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
16 को प्रखंड कार्यालय घेराव करने का निर्णय

भास्करन्यूज | कोडरमा

भाकपामाले चंदवारा लोकल कमेटी का सम्मेलन कांको पंचायत भवन में बुधवार को हुई। मौके पर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से वीरेंद्र यादव को दोबारा सचिव बनाया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला सचिव मोहन दत्ता ने कहा की संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी हटाओ लोकतंत्र बचाओ के पार्टी संदेश को जन जन तक पहुंचाना है। राज्य कमेटी सदस्य श्यामदेव यादव ने कहा की पार्टी की ओर से 16 फरवरी को राज्यव्यापी आंदोलन के तहत चंदवारा प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा की सरकार के झूठे आश्वासन के खिलाफ राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, दाखिल खारिज, तीन महीनों से गरीबों को अनाज नहीं मिलने आदि मांगों पर घेराव कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल के सदस्य गणपत गिरी,रामप्रसाद यादव राजेश यादव ने किया। मौके पर प्रकाशचंद राय, विनोद यादव, प्रयाग यादव, महेंद्र पासवान, वासुदेव पासवान, विक्रम यादव, क्यूम अंसारी, सुरेंद्र यादव, रविशंकर यादव, रोहन चौधरी, विनोद यादव, जलील अंसारी , दिलीप भारती सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...