परियोजनाकर्मी कार्यालयों में आज करेंगे तालाबंदी
अपनीमांगों को लेकर गत 18 जनवरी से जिला परियोजना कर्मियों की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत बुधवार को हड़ताली कर्मियों ने जिला कार्यालय के समक्ष सदबुद्धि हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संबंध में कर्मियों ने बताया कि हवन का उद्देश्य उनकी मांगों पर विचार के लिए सरकार और विभाग के पदाधिकारियों को सदबुद्धि लाना है।
इस कार्यक्रम में काफी संख्या में कर्मी उपस्थित होकर हवन कार्यक्रम में भाग लिया। वही मौके पर पंडित की उपस्थित में वैदिक रीति रिवाज से मंत्रोच्चारण के साथ हवन कार्यक्रम को संपन्न कराया। मौके पर कर्मियों ने बताया कि इसके बाद भी इनकी मांगों पर विचार नहीं किए जाने पर 11 फरवरी को संघ की ओर से प्रखंड जिला स्थित परियोजना कार्यालय में तालाबंदी की जाएंगी।
इसके अलावा 13 फरवरी से आमरण अनशन कार्यक्रम शुरू की जाएंगी। हवन कार्यक्रम में उपस्थित कर्मियों में एडीपीओ नलिनी रंजन, कुमार राज, अशोक उपाध्याय, उज्ज्वल कुमार मिश्र, क्रांति कुमार, राधा सिंह सहित कई कर्मी उपस्थित थे।
कर्मियों ने मौके पर कहा कि उनके हड़ताल के कारण पूरे जिले में शैक्षणिक प्रशिक्षण गैर प्रशिक्षण कार्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। वही आगामी वित्तीय वर्ष के बजट निर्माण का कार्य भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में परियोजना कर्मियों को नियमितिकरण किया जा चुका है। वही झारखंड में ऐसे कर्मियों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।