पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राथमिकता के आधार पर शौचालय का कराएं निर्माण

प्राथमिकता के आधार पर शौचालय का कराएं निर्माण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छभारत अभियान के तहत जिले के चयनित पंचायतों में खुले में शौच से मुक्ति के लिए चलाए जा रहे शौचालय निर्माण को गति देने के लिए जिला प्रशासन निरंतर इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है। इस संबंध में उपायुक्त संजीव बेसरा ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए हरेक पंचायत से दो-दो लोगों को स्वच्छता चैंपियन के रूप में चयन किया जाएगा। उनकी ओर से गांव में घूम-घूम कर लोगों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के अलावा घरों में शौचालय निर्माण के लिए जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयनित स्वच्छता चैंपियन को विभाग की ओर से पेट्रोल पंप पर प्रति लीटर दो रुपए की छूट के अलावा मेडिकल, ट्रेवल्स के अलावा सिनेमा हॉल में 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत चल रहे शौचालय निर्माण के कार्य को फेज वाइज सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा। साथ ही पूरे जिले को खुले में शौच से मुक्त करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसे प्रशासन की ओर से प्राथमिकता के रूप में लिया गया है।

उन्होंने इसकी सफलता को लेकर आम लोगो से आगे आने घरों में शौचालय का निर्माण कराने की अपील की गई है। मौके पर उन्होंने अभियान के मद्देनजर कार्यबल की कमी को देखते हुए जिला समन्वयक के रूप में कर्मियों के चयन की बात भी कही।

खबरें और भी हैं...