खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
भास्कर न्यूज | झुमरी तिलैया
कोडरमाप्रखंड मैदान में प्रखंड स्तरीय बाल समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बाल समागम के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में प्रखंड के 150 प्राथमिक मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों के बीच अतिथियों ने पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख अनिता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद उप प्रमुख बृजनंदन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष कांती देवी, उपाध्यक्ष कुलवीर सलूजा ने कहा कि विद्यालयों में खेलकूद के कक्षा होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता ने कहा की खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अश्विनी कुमार तिवारी, रविकांत रवि अोर अनिल कुमार ने किया। आभार प्रकट बीईईओ चंडी चरण राय ने किया
13प्रतिस्पर्धाओं का हुआ आयोजन
बालसमागम के तहत कुल 13 प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई इसमें 50 मीटर,100 मीटर, 200 मीटर 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बोरा दौड़, चित्रांकन, जलेबी दौड़, वाद-विवाद, निबंध सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनिल कुमार प्रथम, विकास दास द्वितीय, सुनील कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में सचिन कुमार प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय, शाहिद आलम तृतीय, प्राप्त किया। चित्रकला में सूरज कुमार प्रथम, साइफूल इस्लाम द्वितीय, दिलीप कुमार तृतीय, स्थान प्राप्त किया। बालिका ग्रुप के वाद-विवाद में सुमन कुमारी प्रथम, खुशनूमा परवीन द्वितीय, फरहीन अख्तर तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में कोमल कुमारी प्रथम, पूजा कुमारी द्वितीय, लक्ष्मी कुमारी तृतीय, स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में दीपाली कुमारी प्रथम, शबाना परवीन द्वितीय, खुशबू कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया