- Hindi News
- National
- एमडीएम में गड़बड़ी की मिली शिकायत पर आरडीडीई ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
एमडीएम में गड़बड़ी की मिली शिकायत पर आरडीडीई ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
प्रभारीक्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक महीप सिंह ने बुधवार को जिले के कई स्कूलों का दौरा कर वहां संचालित एमडीएम का जायजा लिया। उनके साथ डीएसई पीबी शाही भी साथ थे।
जिन विद्यालयों का उन्होंने निरीक्षण किया उनमें कोडरमा प्रखंड के रतिथमाई स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नवाडीह पहरी स्थित यूएमएस के अलावा डोमचांच के खरखार स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहित सीएम हाई स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में एमडीएम संचालन में अनियमितता की शिकायत मिली थी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने इन विद्यालयों में एमडीएम के संचालन को सही पाया। उल्लेखनीय है कि खरखार स्थित यूएमएस में कुछ दिन वहां के प्रधानाध्यापक की ओर से से मध्याह्न भोजन के चावल की बिक्री करने के प्रयास का मामला पकड़ा गया था। वहीं रतिथमाई विद्यालय में शिक्षा मंत्री सह क्षेत्र के विधायक की ओर से निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी पकड़ी गई थी। मंत्री ने मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी पाये जाने पर संबंधित स्कूलोंं के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करने के अलावा प्रखंड जिला स्तर के पदाधिकारियों को नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।