पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक ट्रैक्टर में भिड़ंत, एक की मौत

बाइक-ट्रैक्टर में भिड़ंत, एक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानान्तर्गतकोडरमा-कोबार पथ पर दशारोखुर्द के समीप मोटरसाइकिल ट्रैक्टर के बीच हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सोमवार संध्या 6.30 बजे की है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कोडरमा-कोबार पथ को जाम कर दिया है।

मिली जानकारी अनुसार नरियाही निवासी मुकेश यादव(30) वर्ष अपनी प|ी सिमरण देवी मां शांति देवी के साथ अपने मोटरसाइकिल से तिलैया से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में दशारोखुर्द के समीप विपरीत दिशा से रही एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को अपने चपेट में ले लिया। घटना में मुकेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां प|ी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में ले जाया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और शव के साथ सड़क को जाम कर दिया है। ग्रामीण काफी आक्रोशित है। घटना की सूचना पाकर मरकच्चो थाना प्रभारी किशुन दास दलबल के साथ मौके पर पहुंची।