भूमि अधिग्रहण बिल वापस हो : झामुमो
विभिन्नमांगों के समर्थन में झामुमो की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार डोमचांच प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पूर्व डोमचांच शहीद चौक से एक जुलूस निकाली गई, जो थाना होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना कार्यक्रम में तब्दील हो गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र राज्य सरकार के जन विरोधी रवैए के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। सभा को प्रखंड सचिव बैजनाथ मेहता, बनवारी सिंह, रामलाल सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चरकू सिंह ने की, जबकि संचालन नंदकिशोर मेहता ने किया।
धरना के उपरांत बैजनाथ मेहता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को पांच सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने, स्थानीयता को परिभाषित कर बहाली की प्रक्रिया शुरू करने, छूटे हुए गरीब बीपीएल परिवारों को जोड़ने, विधवा वृद्धा पेंशन योजना को अतिशीघ्र लागू करने मांगे शामिल है। मौके पर शांति देवी, मीना देवी, मसोमात किरिया, छोटी मेहता, भोला मेहता, रामचंद्र सिंह, हरी राय, मुखिया महादेव सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि झामुमो केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर यह धरना कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित किया जाना था, लेकिन कई प्रखंडों में धरना का आयोजन नहीं हो सका।