पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑडिशन में भाग लेने हजारीबाग रवाना हुई टीम

ऑडिशन में भाग लेने हजारीबाग रवाना हुई टीम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | राजधानीरांची में आगामी 28 फरवरी से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय युवा महोत्सव को लेकर हजारीबाग में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ऑडिशन में भाग लेने के लिए जिले के 60 सदस्यीय टीम सोमवार को रवाना हुई। मौके पर विधायक नीरा यादव डीईओ सुशील कुमार उपस्थित थे। मौके पर विधायक नीरा यादव ने युवा महोत्सव में जिले में प्रतिभागियों से बेहतर परिणाम की उम्मीद जताते हुए कहा कि डीईओ के प्रयास से पहली बार जिले के प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग ले रहे है। बताते चले कि ऑडिशन टेस्ट के लिए जिले से 60 सदस्यीय टीम हजारीबाग के लिए रवाना हुई है। जिसमें कस्तूरबा, सीडी, सीएच सहित जिले के अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अलावा स्वर संगम म्यूजिक क्लब के सदस्य शामिल है।