पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईस्कूल के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

हाईस्कूल के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडमुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में सरकारी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहायक शिक्षकों का पांच दिवसीय सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण 9 फरवरी से शुरू हुई। प्रशिक्षण में पूरे जिले के अंग्रेजी, विज्ञान गणित के कुल 35 शिक्षक भाग ले रहे है। वहीं प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर के रूप में 9 शिक्षकों द्वारा इन शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीईओ सुशील कुमार राय ने बताया कि हाई स्कूल के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का उद्देश्य शिक्षकों में विषयों की पाठ्य पुस्तकों का अध्ययन करते हुए उसके संपूर्ण तथा व्यापक समझ पैदा करना है। साथ ही जन-जन तक माध्यमिक शिक्षा को पहुंचाने के लिए शिक्षकों को प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में शिक्षकों को शिक्षण विधियों में नवाचार का विकास करना, रूचिकर, बोधगम तथा प्रभावोत्पादक बनाना के अलावा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के ब्लू प्रिंट तथा प्रश्न पत्र प्रारूप की जानकारी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन की जानकारी देना है। प्रशिक्षण में सीएच प्लस टू, सर्वोदय प्लस टू मरकच्चो, प्लस टू उच्च विद्यालय जयनगर, राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय बासोडीह, सीएम उच्च विद्यालय डोमचांच, सीडी बालिका उच्च विद्यालय गांधी उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया के शिक्षक भाग ले रहे है।