पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेहतर रिजल्ट देकर जिले का नाम रोशन करें : डीईओ

बेहतर रिजल्ट देकर जिले का नाम रोशन करें : डीईओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाशिक्षा पदाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी हाई स्कूलों में दशम वर्ग के विद्यार्थियों के विदाई को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर स्कूल में नवम वर्ग के छात्रों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही उनके सम्मन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कोडरमा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीईओ सुशील कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीएसई जितेंद्र कुमार उपस्थित थे। मौके पर डीईओ राय विदा हो रहे दशम वर्ग के छात्राओं से इस बार के मैट्रिक की परीक्षा को लेकर कड़ी मेहनत के बदौलत बेहतर रिजल्ट देने की बात की गई। ताकि जिला पूरे राज्य में अव्वल स्थान पर सके।

विशिष्ट अतिथि सिन्हा ने छात्राओं से लक्ष्य का निर्धारण कर आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि अशिक्षा के कारण समाज में कई प्रकार की कुरीतियों का जन्म होता है। बच्चियों को शिक्षित बनाना हर अभिभावक का कर्तव्य बनता है। समारोह का संचालन प्रधानाध्यापक नवल किशोर सिंह ने किया। मौके पर स्कूल के नवम वर्ग के छात्राओं ने अपने सीनयर वर्ग के छात्राओं के सम्मान में नृत्य, संगीत का रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मौके को यादगार बना दिया।