पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलगरमा स्कूल में भाकपा का ब्रांच सम्मेलन

कोलगरमा स्कूल में भाकपा का ब्रांच सम्मेलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | भाकपाका ब्रांच सम्मेलन कोलगरमा स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई। मौके पर जानकी देवी ने तीन वर्षों का कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से मौजूद अंचल मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण बीपीएल परिवारों को अबतक राशन कार्ड नहीं मिल सका है। महिला नेत्री बलवा देवी ने कहा कि महिलाओं का संगठन मजबूत किया जाएगा। सम्मेलन में गीता देवी को ब्रांच सचिव, सरस्वती देवी को सहायक सचिव जरूना खातून को कोषाध्यक्ष चुना गया। मौके पर जगदीश दास, बिसो साव, रहमत अंसारी, कोलसुन खातून, सुंदरवा देवी, सुमा देवी, शांति देवी, सैरिना खातून, जसिया देवी, कोलिला देवी, विमला देवी, पारो देवी, शकीला खातून मौजूद थे।