झुमरी तिलैया के विकास पर गोष्ठी आज
कोडरमा | भारतविकास परिषद की ओर से झुमरी तिलैया के विकास की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए सभी सामाजिक संगठनों की एक विचार गोष्ठी मंथन का आयोजन मंगलवार को दिगंबर जैन भवन में किया गया है। कार्यक्रम में झुमरी तिलैया के विकास के संबंधित सभी प्रकार के विचार, चिंतन, समस्याएं एवं समाधान मांगे गए है। कार्यक्रम में कोडरमा विधायक डाॅ. नीरा यादव भी मौजूद रहेंगी। उक्त जानकारी सचिव रामरतन महर्षि ने दी है।