- Hindi News
- विधायक को कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया
विधायक को कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया
कोडरमा |जेजे कॉलेज पहुंची विधायक डॉ. नीरा यादव को अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की समस्या से अवगत कराया। विधायक से महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई शुरू करने, शिक्षक नियुक्ति, महाविद्यालय में परीक्षा भवन महाविद्यालय परिसर की चहारदीवारी निर्माण कराने की मांग रखी। मौके पर जिला संयोजक लखन सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन पासवान, प्रिंस कुमार, कॉलेज अध्यक्ष रितेश सिंह, उपाध्यक्ष आशीष कुमार, नीतिश कुमार, राहुल सिंह, सूर्य रंजन, मोहित कुमार, सन्नी कुमार सुदीप कुमार मौजूद थे।