- Hindi News
- मार्चपास्ट के साथ जेजे कॉलेज में खेलकूद शुरू
मार्चपास्ट के साथ जेजे कॉलेज में खेलकूद शुरू
जेजेकॉलेज झुमरी तिलैया में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत शानदार मार्चपास्ट के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने महाविद्यालय का ध्वज फहराकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी अपना महत्व है। उन्होंने कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर विश्व विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है। उन्होंने कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करवाने के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के जरिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रो. अरविंद कुमार ने किया। मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रवींद्र सिन्हा, डॉ. सुरेंद्र साहू, कमलेश सिंह, केसी यादव, डाॅ. द्वारिका प्रसाद, प्रो. रश्मि कुमारी, प्रो. शालिनी अवधिया सहित समस्त कर्मचारी मौजूद थे। प्रतियोगिता के आयोजन में खेल सचिव सतीश कुमार यादव के अलावा प्रो. राहुल कुमार, पूर्व पीटीआई केसी यादव कमलेश सिंह महत्वपूर्ण भूमिका है।
हुईकई प्रतियोगिताएं
दोदिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बालक बालिका वर्ग के 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 मीटर दौड़, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक, शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जबकि प्रतियोगिता के दूसरे अंतिम दिन दौड़ के अलावा ट्रिपल जंप, रिले रेस सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।