- Hindi News
- जयनगर : सफल छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
जयनगर : सफल छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
जयनगर | प्रखंडके रघुनियाडीह स्थित मदरसा जामिया फातमा लिलबानात में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से मदरसा के व्यवस्थापक मुफ्ती महबूब आलम मौजूद थे। कार्यक्रम में मदरसा के वार्षिकोत्सव सावधि परीक्षा में सफल प्रतिभागी शबनम परवीन, जुल्ली फातमा, जनती फातमा, अमरिमा फातमा, रूखसार फातमा, शहनाज फातमा सहित दर्जनों छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुफ्ती महबूब आलम ने कहा कि रघुनियाडीह में मुस्लिम समाज के कई लोगों के संयुक्त तत्वावधान में संचालित की जा रही है। जहां गिरिडीह, नवादा, कोडरमा, हजारीबाग के कई छात्राएं यह मदरसा में शिक्षा ग्रहण करते है। कार्यक्रम का संचालन तबस्सुम परवीन ने किया। मौके पर मुखिया किशोर साव, पंसस इंद्रदेव मोदी, इलाही अंसारी, नईम खान, कौशर खान, डा. निजाम, इस्लाम अंसारी, मौलाना हलीम सहित कई लोग मौजूद थे।