पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शुल्क गैस कनेक्शन के लिए तिथि निर्धारित

नि:शुल्क गैस कनेक्शन के लिए तिथि निर्धारित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा| राजीवगांधी ग्रामीण एलपीजी वितरण योजनांतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त केआर कुमार के द्वारा सभी प्रखंडों के पंचायतों में कैंप के आयोजन की तिथि का निर्धारण कर दी गई है। निर्धारित तिथि के अनुसार कैंप का आयोजन 16 फरवरी से लेकर 16 मार्च तक किया जाएगा। जारी पत्र में कहा गया है कि कनेक्शन के इच्छुक बीपीएल कार्डधारी एपेंडिक्स एल प्रपत्र के साथ बीपीएल नंबर, आवासीय पहचान पत्र एवं व्यक्तिगत फोटो पहचान पत्र की छायाप्रति आवेदन के साथ कैंप में जमा कराएंगे। वहीं कैंप के दौरान संबंधित क्षेत्र के गैस आपूर्ति वितरण आवेदन को प्राप्त करेंगे। उपायुक्त की ओर से जारी निर्देश में प्रखंड के एमओ को निर्देश दिया गया है कि कैंप के निर्धारित तिथि के पूर्व सभी पीडीएस दुकानदारों की बैठक बुलाकर उन्हें इस योजना की जानकारी देंगे। साथ ही उनके द्वारा पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक की बैठक भी बुलाने योजना की जानकारी देने की बात कही गई है।