- Hindi News
- इलाज के दौरान महिला की मौत परिजनों के तेवर देख भागे कर्मी
इलाज के दौरान महिला की मौत परिजनों के तेवर देख भागे कर्मी
कोडरमा | तिलैयाथाना क्षेत्र स्थित गायत्री क्लिनिक में सोमवार की देर शाम डोमचांच के ग्राम बीरजामू से आई एक महिला मसोमात सारो की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद क्लिनिक पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के तेवर देख क्लिनिक के सभी स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छोड़ कर भाग गए। हंगामा की सूचना पर क्लिनिक पहुंची तिलैया थाना पुलिस ने परिजनों आैर ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास कर रही है। मौके पर परिजनों ने बताया कि छह माह पूर्व मसोमात सारो के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद से ही उसे लगातार पेट में दर्द की शिकायत थी। दर्द बढ़ने पर सोमवार की शाम उक्त महिला अस्पताल पहुंची, परंतु क्लिनिक में किसी चिकित्सक के नहीं होने पर एक कंपाउंडर ने मोबाइल फोन पर क्लिनिक के चिकित्सक की सलाह पर एक इंजेक्शन लगाया। मरीज को कोई आराम नहीं पहुंचा, बल्कि दर्द से कराहती मसोमात सारो की आधे घंटे अंदर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है