मारपीट का मामला दर्ज
थानांतर्गतजलवाबाद निवासी सरस्वती देवी ने थाने में मोहल्ला निवासी मुन्ना खान उसकी प|ी तथा अकील खान पर उसके और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल घायल मां-बेटी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। आवेदन में कहा गया है कि छह फरवरी की शाम नामजद बना ये गए सभी लोग अचानक उनके घर पर आकर गाली-गलौज मारपीट की जाने लगी।
पहलेभी हुआ था झगड़ा
आवेदनमें यह भी कहा गया है कि इसके पहले दिन में दोनों परिवार के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके प्रतिशोध में बाद में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।