पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गार्डवाल के लिए खोदे गड्ढे में गिरने से बालक की मौत

गार्डवाल के लिए खोदे गड्ढे में गिरने से बालक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर का इकलौता लड़का था मृतक राज

कोडरमा|थानांतर्गतमेघातरीके पास नदी में बने ट्रेंच में गिर कर रविवार को एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक बालक का नाम राजा है। वह मेघातरी गांव निवासी भिखो सिंह का बेटा है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के पास स्थित नदी में गार्डवाल निर्माण को लेकर ट्रेंच की खुदाई का काम चल रहा था। बालक शौच के लिए गया था कि अचानक पांच फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण उसकी मौत पानी में डूबने से हो गई। घटना की सूचना पर गांव वालों ने बालक के शव को ट्रेंच से बाहर निकाला। मृत बालक भिखो सिंह इकलौता पुत्र था। घटना की सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। मगर इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराए जाने के कारण बिना किसी कार्रवाई के वहां से लौट गई। बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।