पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल प्रशासन ने अस्पताल में कराया भर्ती, बंदी ने सीएम को लिखा पत्र

जेल प्रशासन ने अस्पताल में कराया भर्ती, बंदी ने सीएम को लिखा पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दहेजप्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए गिरिडीह जिला अंतर्गत बरगंडा निवासी सुजीत कुमार सिंह की लगातार चार दिन से अनशन पर रहने के कारण हालत बिगड़ गई। उसकी हालत देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

इसके पहले चिकित्सक द्वारा उसकी मेडिकल जांच कराई गई थी। जिसमें चिकित्सक द्वारा उसकी हालत में लगातार गिरावट होने की बात कही गई थी। उल्लेखनीय है कि जेल भेजे गए संजीत कुमार ने अपनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस की ओर से एक पक्षीय कार्रवाई किए जाने का विरोध करते हुए जेल में अनशन शुरू कर दिया था। अनशन को लेकर उसके द्वारा जेल आईजी के मार्फत राज्य के सीएम, डीजीपी, के अलावा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीय को पत्र भेजकर उसके ऊपर दहेज प्रताड़ना को लेकर दर्ज कराई गई मामले में एसडीपीओ द्वारा एक पक्षीय सुपरविजन रिर्पोट सौंपने को लेकर कार्रवाई करने के अलावा उसके मामले का आईजी स्तर से सुपरविजन कराने और साजिश में शामिल लोगो पर कार्रवाई की मांग की गई है।

क्याहै मामला

झुमरीतिलैयाके रजगढ़िया रोड निवासी लड़की पक्ष की ओर से एडीजेएम के कोर्ट में लड़का पक्ष के ऊपर 16 सितंबर 13 को दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया था।

इस आरोप में पति समेत उसके मां-बाप, भाई के अलावा 11 लोगो को अभियुक्त बनाया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गत चार फरवरी को पति संजीत कुमार सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।