पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाकपा का ब्रांच सम्मेलन आयोजित

भाकपा का ब्रांच सम्मेलन आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | भाकपाके कोडरमा अंचल अंतर्गत इंदरवा, नेरपुर, गेंदवाडीह, नावाडीह, ढेबुआडीह ब्रांचो का सम्मेलन गेंदवाडीह में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भाकपा जिला परिषद सदस्य महेश सिंह ने तीन वर्षों का कार्य रिपोर्ट पेश की। मौके पर पार्टी के ब्रांच कमेटी के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। वहीं कोडरमा अंचल का सम्मेलन 13 फरवरी को आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर प्रकाश रजक, उमेश वर्मा, महेश सिंह, आशा देवी, मंजू देवी, सोनिया देवी, उमा देवी, हरिशंकर शर्मा, प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, ब्रह्मदेव सिंह आदि मौजूद थे।