आरआईटी के 15 विद्यार्थियों का चयन
कोडरमा | रामगोविंदइंस्टीच्युट ऑफ टेक्नोलॉजी के 15 विद्यार्थियों का कैंपस सेलेक्शन किया गया। वीडियोकॉन इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि विपिन कुमार ने संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थी प्रवेश पांडेय, आयुष रंजन, मनीष श्रीवास्तव, अभय मिश्रा, पप्पू कुमार, रॉबिन्स कुमार, विनय रजक, ब्रजेश सुधांशु, रचना कुमारी तथा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच के मनीष कुमार, अविनाश कुमार, रवींद्र कुमार, कृष्ण मोहन, रंजीत कुमार नकुल कुमार का चयन किया।