- Hindi News
- जलापूर्ति बिजली में सुधार के लिए हुई चर्चा
जलापूर्ति बिजली में सुधार के लिए हुई चर्चा
नगरपंचायतों के सभी 15 वार्डो में पाइप लाईन के जरिए सभी घरों में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था करने बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार को लेकर अध्यक्ष मो. शब्बन की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में पीएचडी विभाग के कार्यपालक अभियंता, एसडीओ के अलावा बिजली विभाग के जेई उपस्थित थे। मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित उपस्थित वार्ड पार्षदों की ओर से एक मात्र जलमीनार के सहारे पंचायत के मात्र कुछ इलाके में भी जलापूर्ति की योजना संचालित किए जाने पर एतराज जताया गया। साथ ही विभाग के अभियंता से पंचायत के सभी वार्डो में पाइप लाईन बिछाने के अलावा जरूरत के हिसाब से अन्य जलमीनार के निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने की बात कही गई। जिसपर अभियंता की ओर से बोर्ड की अगली बैठक के पूर्व सभी वार्डो में सर्वे करा कर प्रस्ताव देने की बात कही गई। मौके पर वार्ड पार्षदों की ओर से जलापूर्ति के दौरान पाइप लाईन में लीकेज के कारण हो रही पानी की बर्बादी को रोकने के अलावा बिजली विभाग को जलापूर्ति के दौरान लाईन को बंद रखने की बात कही। वही बोर्ड की ओर से बिजली विभाग को सभी वार्डो में जर्जर पड़े तार को बदलने के अलावा कुछ वार्डो में बिजली के टूटे पड़े पोल को बदलने की मांग की गई। जिसपर विभाग के जेई की ओर से इस पर अमल का आश्वासन दिया गया। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी मदन मोहन प्रसाद के अलावा सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे।