पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग सड़क दुर्घटना में बैंककर्मी सहित दो घायल, स्थिति गंभीर

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बैंककर्मी सहित दो घायल, स्थिति गंभीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | थानांतर्गतमंगलवार की देर शाम अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग बूरी तरह से घायल हो गए। दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल गेट के समीप रांची-पटना रोड पर हुई दुर्घटना में पिकअप वैन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार बंसधरवा निवासी बीरबल यादव घायल हो गए। वही बिजली ऑफिस के पास हुई दूसरी दुर्घटना में पैदल घर लौट रहे बैंककर्मी जनार्दन प्रसाद को ऑटो ने ठाेकर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी अनुसार घायल जनार्दन प्रसाद ओवरसीज बैंक का कर्मी है।