पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन बचाओ अभियान पर निकाली रैली

वन बचाओ अभियान पर निकाली रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा | असनाइंदरवा के ग्रामीणों ने मंगलवार को वन एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से वन बचाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। रैली में महिला, पुरुष काफी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर गोबर गोइठा जलाएंगे जंगल को बचाएंगे, घर-घर का यही संकल्प पेड़ पौधा बचाना है हमारा लक्ष्य जैसे नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के असना इंदरवा के अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि जन जागरूकता अभियान से ही पेड़-पौधों को बचाया जा सकता है। वहीं संजय शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधा को काटे, जीवन अनमोल है रैली में समिति के सचिव अशोक कुमार सिन्हा, पवन चंद्रवंशी राजेश चन्द्रवंशी, बिनोद यादव, रमन यादव, विकास यादव, रवि यादव, बाबूलाल यादव, जीतू कुमार, मजाहिर, राजेन्द्र यादव, सिक्कू कुमार, मनीष यादव, रामचंद्र यादव, ललिता देवी, सीता देवी आदि उपस्थित थे।