- Hindi News
- श्रीविधि से खेती कर आर्थिक रूप से सबल बनें किसान: विधायक
श्रीविधि से खेती कर आर्थिक रूप से सबल बनें किसान: विधायक
प्रखंडके हाई स्कूल मैदान में मंगलवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न गांवों के किसान शिमला मिर्च, कद्दू, गोभी, आलू, मटर, लालमिर्च, मूली, हल्दी, नींबू, कोहड़ा आदि उन्नत किस्मों की फसलों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक यादव ने कहा कि किसान श्रीविधि से खेती कर कम पूंजी में आर्थिक रूप से सबल बने। उन्होंने मौजूद जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों से किसानों के लिए चलाए जा रहे सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर बिना परेशानी के संसाधन मुहैया कराने की बात कही। वहीं किसान मेला में लगाए गए सभी स्टॉलों फसलों का विधायक ने निरीक्षण किया। प्रमुख शालिनी गुप्ता ने कि जिले के 28 हजार हेक्टेयर चिन्हित बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए नई वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की मांग की। कार्यक्रम को उप विकास आयुक्त अभय कुमार सिन्हा, एसी अरविंद मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी संतोष लकड़ा, बीडीओ नारायण राम, सीओ रिंकू कुमार ने भी कृषि योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी।
दूसरी ओर किसान मेले में कृषि विज्ञान केंद्र कोडरमा, पशुपालन विभाग, जन जागरण केंद्र डोमचांच, प्रदान आदि संस्थाओं ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर उन्नत बीज, जैविक खाद, नए कृषि उपकरण एवं कीटनाशकों की जानकारी दी। मौके पर उप प्रमुख पंकज कुमार आदर्श, मुखिया राजेंद्र यादव, महेंद्र प्रसाद वर्मा, गीता पांडेय, परमेश्वर यादव, सुरेश विश्वकर्मा, प्रो. हिमांशु कुमार, निशिकांत दीक्षित सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।