डाटा विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश
कोडरमा | सांस्थानिकवित्त एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी बीके सिन्हा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री जनधन योजना के अद्यतन डाटा सत्यापित कर विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने राज्य सरकार से विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सीधे राशि अंतरण करने हेतु बैंक खातों का इस्तेमाल करने को कहा है।