सड़क पानी के लिए डीसी को ज्ञापन
कोडरमा | नगरपंचायत क्षेत्र अंतर्गत डुमरियाटांड़ वार्ड नंबर एक में पानी सड़क की समस्या के लिए वार्ड पार्षद अमित अनुराग राकांपा के जिला महामंत्री मौनू कुमार समेत अन्य लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उपायुक्त का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकृष्ट कराते हुए इसके समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि डुमरियाटांड़ में काफी सालों से पानी सड़क की समस्या बनी है। इसे लेकर वहां के लोगों ने कई बार उपायुक्त सहित नगर पंचायत को आवेदन देकर इसके हल की मांग की गई है। मगर इसे दूर नहीं किया जा सका। लोगों का कहना है कि सड़क के अभाव में डुमरीयाटांड़वासियों को सामान ले जाने के अलावा किसी के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानी होती है। मरीज को खटिया पर रख कर अस्पताल ले जाया जाता है। वही कभी-कभार ऑटो से ले जाने के क्रम में वाहन की दुर्घटना भी घट चुकी है। बताते चले कि वार्ड नंबर एक अंतर्गत आनेवाले डुमरियाटांड़ का इलाका चारों तरफ से सुरक्षित वन्य आश्रयणी से घिरा है। वन क्षेत्र होने के कारण वहां रोड निर्माण के अलावा अन्य बुनियादी सुविधाओं को विकसित किए जाने में वन विभाग की ओर से नियमों का हवाला देते हुए गतिरोध पैदा किया जाता रहा है। इसका समाधान वन विभाग से एनओसी दिए जाने के बाद ही संभव है। ज्ञापन में वार्ड निवासी झरी सिंह, रीतलाल सिंह, रातू सिंह, छकू सिंह, बंशी सिंह, कविता देवी, बबून सिंह सहित कई के हस्ताक्षर है।