- Hindi News
- लिपिकों के विरुद्ध प्रपत्र गठित करने का निर्देश
लिपिकों के विरुद्ध प्रपत्र गठित करने का निर्देश
कोडरमा | राज्यनिबंधन विभाग की अवर सचिव जॉर्ज लकड़ा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर गत दिनों डोमचांच प्रखंड के मौजा तराई के अस्तित्वहीन 427 एकड़ जमीन का जाली दस्तावेज के आधार पर निबंधन की स्वीकृति देने के मामले में अवर निबंधन कार्यालय कोडरमा में पदस्थापित लिपिक प्रदीप प्रसन्न केशव, मो. असहारूद्दीन अस्थायी लिपिक संजय कुमार के विरुद्ध प्रपत्र गठित कर विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि तीनों लिपिकों पर आरोप प्रतिवेदित किए गए है, किंतु प्रपत्र गठित कर विभाग को अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है।