पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडी टू ईट कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन : पासवान

रेडी टू ईट कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन : पासवान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री के घेराव कार्यक्रम मेंं जिला से 1000 हजार सेविका-सहायिका भाग लेंगी

3 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आयोजन

भास्करन्यूज| कोडरमा

झारखण्डराज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ का जिला स्तरीय सम्मान सभा की बैठक हुई। मौके पर संघ के राज्य समन्वयक संजय पासवान, कर्मचारी महासंघ के नेता दिनेश रविदास शामिल हुए बैठक में जिला सचिव पूर्णिमा राय ने सेविका-सहायिका की समस्याएं रखी।

सेविका-सहायिकाओं के मानदेय बढ़ोतरी एवं जनविरोधी रेडी टू ईट तथा आंगनबाड़ी परियोजना के निजीकरण के खिलाफ 27 फरवरी को झारखण्ड राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के घेराव कार्यक्रम मेंं जिला से 1000 हजार सेविका-सहायिकाओं के भाग लेने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी परियोजना के निजीकरण के खिलाफ 03 मार्च को देशव्यापी विरोध दिवस के तहत झुमरी तिलैया में विशाल रैली एवं जनसभा करने का निर्णय लिया गया और 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। संघ के राज्य समन्वयक संजय पासवान ने कहा कि रेडी टू ईट कार्यक्रम 13 दिसम्बर 2006 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सीधा उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि योजना में ठेकेदारों की कोई भूमिका नहीं होगी लेकिन पूर्व की राज्य सरकार ने उक्त आदेश को दरकिनार कर करोड़ों का कमीशन लेकर विभिन्न कम्पनियों को ठेके पर दे दिया और निजीकरण करने की साजिश की जा रही है। इसके खिलाफ सेविका-सहायिकाओं को सड़कों पर उतरना होगा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मीरा देवी ने की। बैठक में यशोदा देवी, सरिता रानी, वर्षा रानी, शकुंतला मेहता, उर्मिला देवी, रेखा कुमारी, सुनीता सिंह, सुनीता पाण्डेय, सुषमा यादव, पिंकी देवी, प्रभा देवी, यासमीन बानो, अंजु मारा, रुकसार बेगम, सुरैया नसरीन, रुमी खानम, शबाना कौशर, मुसरत खातून, अजरा प्रवीण, बेबी देवी, गंगोत्री सिन्हा , सविता गुप्ता, रुपलता रावत, सुलेखा देवी, चन्दना भारती, पूनम देवी, देवन्ती देवी, मुन्नी देवी, रीता देवी, मीना देवी आदि कई सेविका-सहायिका उपस्थित थे।

बैठक में शामिल आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका।