- Hindi News
- अखिल भारतीय यादव महासभा का जिला सम्मेलन 9 मार्च को
अखिल भारतीय यादव महासभा का जिला सम्मेलन 9 मार्च को
कोडरमा|अखिल भारतीययादव महासभा की बैठक ध्वजाधारी धाम प्रांगण में हुई। बैठक में आगामी 9 मार्च को महासभा का जिला सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में लोगों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया एवं समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव संचालन परमेश्वर यादव ने किया। माैके पर लालदेव प्रसाद यादव, जीतनारायण यादव, मुरलीमनोहर यादव, दिनेश प्रसाद यादव, सोना प्रसाद यादव, चंद्रदेव यादव, संजय यादव, इंद्र यादव, गणेश यादव, सुरेंद्र यादव, बैजनाथ यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।