रविदास महासभा की जिला कमेटी गठित
कोडरमा|रविदास महासभाके जिलाध्यक्ष विनोद राम महासचिव गणेश दास ने जिला कमेटी की घोषणा की है। घोषित कमेटी में बैजनाथ दास अशोक दास को उपाध्यक्ष, मोहन राम सचिव, कृष्णा दास कोषाध्यक्ष तथा अरूण कुमार बौद्ध को मीडिया प्रभारी बनाए गए। वहीं टुकलाल राम, मुंशीचरण दास, कार्तिक राम, विदेशी राम जगदीश राम को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा कार्यसमिति सदस्य के रूप में भोला राम, उमाशंकर दास, कैलाश राम, संजय दास, सुनिल दास, रामचंद्र दास, रामचंद्र राम, सरयु दास, जगदीश दास, मनोज दास, ओमप्रकाश दास, नवरंग राम, सहदेव दास, बालदेव दास, नारायण दास, दुलारचंद दास, भरत दास बाजो दास को रखा गया।