12वीं के छात्रों को दी विदाई
डीएवीपब्लिक स्कूल में 11वीं के छात्रों द्वारा एक समारोह आयाेजित कर 12वीं के विज्ञान वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। समारोह की शुरूआत यज्ञ-हवन से की गई।
यज्ञ में 12वीं के छात्रों ने आहुति दी। वहीं सभी शिक्षकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के माैके पर प्राचार्य ओपी यादव पी.के चक्रवर्ती ने विद्यालय के प्रधान छात्र के साथ संयुक्त रूप से केक काटा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं 12वीं के छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी विचार रखे। समारोह के अंत में विद्यालय की ओर से 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं को प्राचार्य यादव ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
मंच संचालन एश्वर्य खेतान राजप्रीत भाटिया ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।