पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंसक्लब झुमरीतिलैया की ओर से रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर कोडरमा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सा शिविर में विद्यालय की 250 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच क्लब के सदस्य चिकित्सकों डा. हरिदर्शन सिंह, डा. सुजीत कुमार राज, डा. रंजन कुमार,डा.जफर हसन,डा. अरुण कुमार द्वारा किया गया।

वही क्लब के सचिव एवं दंत चिकित्सक डा.सागरमणी ने सभी छात्राओं के दांतों की जांच की और दांतों एवं मसूढा़ें को मजबूत और स्वस्थ रखने के टिप्स भी दिये। जांचोपरांत छात्राओं को क्लब द्वारा निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करायी गई। मौके पर क्लब के अध्यक्ष समरेन्द्र नारायण सिन्हा ने बताया कि क्लब द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जयनगर और मरकच्चो में भी स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया गया है। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने लायंस क्लब की सराहना की और आगे भी ऐसे आयोजन में अपनी ओर से पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। शिविर को सफल बनाने में ला. गजेंद्र राम, एडीपीओ नलिनी रंजन, विद्यालय की वार्डन एवं शिक्षिकाओं ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।