पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषकों की अनदेखी करने का लगाया आरोप

कृषकों की अनदेखी करने का लगाया आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके डोमचांच प्रखंड के रायडीह निवासी सफल किसान प्रकाश मेहता ने मुख्यमंत्री से मिलकर जिले में कृषि विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से कृषकों की अनदेखी करने की बात कही है।

मेहता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र भी सौंपा है। पत्र में जिले के कृषि विभाग सहित गव्य विकास, सहकारिता विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, लघु सिंचाई विभाग किसान ज्ञान केंद्र द्वारा कृषकों को किसी प्रकार का लाभ नहीं देने की बात कही गई है।

जांचकेंद्र का लाभ नहीं

उन्होंनेकहा है कि जयनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मिट्टी तथा जल जांच की लेबोरेटरी बनकर तैयार है, लेकिन इसका लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। वहीं भूमि संरक्षण विभाग की ओर से किसानों को किसी प्रकार का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रखंड स्तर पर शीतगृह तथा राष्ट्रीय फसल बीमा योजना की क्षतिपूर्ति कर किसानों का जीवन बीमा करने की मांग की है।