- Hindi News
- सामाजिक वानिकी ने ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण किया
सामाजिक वानिकी ने ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण किया
मरकच्चो|प्रखंड केआदर्श पंचायत चोपनाडीह के ग्राम बांसडीह में सामाजिक वानिकी वन प्रमंडल कोडरमा के तत्वावधान में लगभग 500 ग्रामीणों के बीच विभिन्न प्रकार के पौधों का वितरण किया गया। यह जानकारी देते हुए विभाग के रेंज आॅफिसर दिलीप कुमार गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीणों के बीच अमरूद, कटहल, कदम, सागवान सहित कई प्रजाति के पौधों का वितरण किया गया। इसके एवज में प्रति पौधा डेढ़ रूपए की दर से वसूला गया। उन्होंने बताया कि शेष पौधों का वितरण जून जुलाई माह में किया जाएगा।