पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल कल्याण समिति ने किया सात मामलों का निष्पादन

बाल कल्याण समिति ने किया सात मामलों का निष्पादन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालकल्याण समिति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में कुल 07 मामलो को निष्पादित किया है। भटके हुए तथा तस्करी के शिकार बच्चों को उसके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं एक बाल श्रमिक को छत्तीसगढ से लाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

समिति की अध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि समिति का फुल बेंच, जिसमें सदस्य राजकुमार सिन्हा, मनोज कुमार तथा सतेंद्र नारायण सिंह शामिल है, के आदेश पर तस्करी की शिकार नाबालिग बच्ची सोनी हेंब्रम और पन्नु मुर्मू को एलपीओ दिनेश पाल के नेतृत्ववाली टीम के साथ रविवार को गिरिडीह भेजा गया है। जबकि शनिवार को बाईपास रोड झुमरी तिलैया से बरामद 05 वर्षीय बच्चा दिव्यांशु यादव को उसके अभिभावक को सुपुर्द किया गया। बरामद बच्चा दिव्यांशु ग्राम डुमरीचट्टी, थाना फतेहपुर, जिला गया का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि वजीरगंज गया की रहने वाली बच्ची नेहा कुमारी को भी माता-पिता के संरक्षण में दिया गया है। इसी तरह छत्तीसगढ में विमुक्त कराए गए बाल श्रमिक नागेंद्र कुमार को (सतगांवा निवासी) को यहां लाने का प्रयास जारी है। इस बावत आवश्यक आदेश संबंधित विभाग छत्तीसगढ को भेजा गया है।