पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरअस्पताल में कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष फेकूलाल विद्यार्थी, संयुक्त जिला सचिव दिनेश रविदास, विरेंद्र राम सुरेश राम विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में कर्मचारियों ने अक्टूबर 2014 से मानदेय का भुगतान नहीं होने, उचित मजदूरी का भुगतान नहीं होने कर्मचारियों से बेगारी का कार्य करवाने पर चिंता व्यक्त किया गया।

मौके पर महासंघ के पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल में कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के साथ किए जा रहे शोषण मानवाधिकार, श्रम कानूनों के उल्लंघन पर अस्पताल के पदाधिकारियों से मिलकर अवगत कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी कर्मचारियों को दैनिक मजदूरी पर रखे जाने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक की अध्यक्षता रंजीत राम ने की। मौके पर धीरज प्रसाद, पप्पू कुमार दास, राहुल कुमार, धीरज तिवारी, लखन यादव, विरेंद्र राम, पप्पू यादव, विक्की कुमार, सूरज कुमार, कन्हैया कुमार, सुनिल कुमार, सन्नी कुमार, विमला देवी, राधा देवी, प्रेमलता देवी, मीना देवी, सुजाता देवी, बेबी देवी सौरभ कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।