टेकलाल महतो की पुण्यतिथि मनी
कोडरमा . झारखंडयुवा मोर्चा नगर समिति ने पूर्व विधायक टेकलाल महतो की पुण्यतिथि मनाई। मौके पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रवींद्र शांडिल्य विशिष्ट अतिथि जिला प्रवक्ता संजय पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि टेकलाल महतो झारखंड के सच्चे सपूत थे। उन्होंने झारखंड अलग राज्य कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नगर अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह संचालन सचिव राहुल सिंह ने किया। मौके पर जिला संगठन मंत्री उमेश वर्मा, दीपक विश्वकर्मा, मुकुंद प्रसाद, अमित पाल, गौतम कुमार, छोटू पाल, धीरज सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।