पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लातेहार से अगवा ट्रक कोडरमा में बरामद, एक गिरफ्तार

लातेहार से अगवा ट्रक कोडरमा में बरामद, एक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार से अगवा किए गए ट्रक को पुलिस ने चंदवारा थाना क्षेत्र के पिंडारो(कांको पंचायत) से माल सहित बरामद किया है। इसमें एक अपराधी सुनिल राम को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार गत 25 सितंबर को कानपुर से रांची के लिए चली ट्रक(यूपी78बीटी6778) को बोलेरो पर सवार आठ अपराधियों ने लातेहार के मनिका जंगल में अगवा कर लिया था।

अपराधी ट्रक चालक कानपुर निवासी तेज सिंह खलासी मदन यादव को हाथ-पांव बांधकर जंगल में ही फेंक ट्रक को लेकर भाग गए थे। घटना के बाद चालक खलासी द्वारा इसी सूचना संबंधित थाने को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ट्रक लुटेरों की खोजबीन में जुटी थी। मिली जानकारी अनुसार मनिका पुलिस को अपराधियों के मोबाइल लोकेशन से उसके कोडरमा के तिलैया डैम इलाके में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद मनिका पुलिस शनिवार को कोडरमा पहुंच तिलैया डैम पुलिस के सहयोग से पिंडारो निवासी सुनिल राम के घर छापेमारी कर ट्रक को बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। ट्रक पर परचून का समान लदा है। छापेमारी के दौरान अपराधी के घर से पुलिस को गत दिनों बरही में ट्रक से हुए लूट का करीब तीन ट्रैक्टर सामान जिसमें हार्डवेयर के समान सहित अन्य समान बरामद किए है। मामले की जानकारी होने पर बरही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर अपराधी से पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार अपराधी ने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम पुलिस को बताएं है। जानकारी अनुसार गिरोह के अन्य सदस्य कोडरमा जिले के विभिन्न थाने क्षेत्रों के बताए गए है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पिता को भी हिरासत में ले लिया है। छापेमारी में मनिका थाना प्रभारी के.के साहू, डैम ओपी प्रभारी वकार हुसैन सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। ट्रक पर करीब 25 लाख रुपए मूल्य का समान लदा है। गिरफ्तार अपराधी को मनिका पुलिस अपने साथ ले गई है।

> मनिका जंगल में बोलेरो पर सवार अपराधियों ने किया था अगवा > पकड़े गए अपराधी के घर से बरही में हुए ट्रक लूट का सामान मिला