लोक अदालत में 28 मामलों का निष्पादन
कोडरमा . जिलाविधिक प्राधिकार की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय में आयोजित लोक अदालत के मौके पर कुल 28 वादों का निपटारा किया गया। साथ ही विभिन्न मामलों में 3,62,900 की वसूली की गई। लोक अदालत के आयोजन को लेकर कुल छह बेंचों का गठन किया गया गया था। उक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव आनंद ने दी।